Categories: Uncategorized

ऑल इंडिया मंसूरी समाज की आवश्यक बैठक सम्पन्न

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा पनिका में ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता हाफ़िज़ सरफराज मंसूरी कादरी ने कियाl बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी मंसूरी समाज सामाजिक राजनीतिक आर्थिक शैक्षणिक रूप से बहुत ही पिछड़ा हुआ है सच्चर कमेटी की रिपोर्ट,रंगनाथन कमिशन की रिपोर्ट के सर्वे के बाद मालूम हुआ कि देश और प्रदेश में पसमांदा मुसलमान की हालत बड़ी चिंताजनक, विचारणीय और बद से बत्तर है हम इस देश के नागरिक हैं हमारा भी हक अधिकार मिलना चाहिए मंसूरी विकास आयोग का गठन कर मंसूरी समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए देश और प्रदेश में पुलिसिया दमन उत्पीड़न और झूठे मुकदमे में फंसा कर मुसलमानो को प्रताड़ित न किया जाए!
सरकार मंसूरी समाज के लोगों को नौकरी व्यवसाय, शिक्षा, संसद, विधानसभा, राज्यसभा, विधान परिषद में विशेष रूप से राजनैतिक सामाजिक हिस्सेदारी दे!
ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला उपाध्यक्ष अशरफ अली मंसूरी ने कहा कि तालीम इतना जरूरी है जितना हमारे लिए सांस लेना, समाज के लोगों से अपील किया दहेज लेना और देना बंद करें, शराब और मृत्युभोज पर पाबंदी करें शादी विवाह में फिजुल खर्ची से बचे,
समीम मंसूरी ज़िला सचिव ने कहा कि सरकार की मनसा तो बहुत सही है जनता की भलाई के लिए काम कर रही है लेकिन भ्रष्ट अफसर कर्मचारी जनता का काम नहीं कर रहे और बड़े पैमाने पर जनता से धनउगाई का कार्य कर रहे हैं
ऑल इंडिया मंसूरी समाज के वरिष्ठ नेता शहाबुद्दीन मंसूरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है मंसूरी समाज के उत्थान और विकास के लिए हमें राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना है प्राइवेट स्कूलों में फीस किताब ड्रेस के नाम पर बच्चों के अभिभावक से बड़े पैमाने पर प्राइवेट स्कूल वाले लूट रहे हैं जनता आज महंगाई बेरोजगारी भुखमरी उत्पीड़न से परेशान है सरकार को अपनी जनता के समस्याऔ का निदान करना चाहिए,
बैठक में भोला मंसूरी, इसमोहम्मद मंसूरी शमसुद्दीन सिद्दीकी अमजद सिद्दीकी, नूर आलम मंसूरी हकीक मंसूरी साहिल मंसूरी नसीम अली मंसूरी अबरार अली मंसूरी खुश मोहम्मद मंसूरी इरफान अली मंसूरी नौशाद अली मंसूरी मुनीर मंसूरी ताहिर आलम मंसूरी हलीम मंसूरी साबरी आलम मंसूरी चुन्नू अली मंसूरी साहेब हुसैन मंसूरी मेहंदी हसन मंसूरी आदि सैकड़ो मंसूरी समाज के लोग उपस्थित रहे! बैठक का संचालन हाफ़िज़ सरफराज मंसूरी ने किया!

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

51 minutes ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

55 minutes ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

59 minutes ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

1 hour ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

2 hours ago