संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। संविधान गौरव अभियान के संबंध में एक कार्यशाला मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान काफी महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को तैयार रहना है।
मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने कहा कि संविधान गौरव अभियान 11 से 25 जनवरी तक प्रदेश स्तर पर चलेगा। इसमें संत कबीर नगर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं। हम इसे संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रुप में मनाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्य को जन-जन तक लेकर जाना है। संविधान महोत्सव के इस अभियान के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।
जिला प्रभारी ने कहा कि इसमें टोली गठन एवं अभियान की तैयारी के लिए एक संयोजक एवं तीन सहसंयोजक रहेंगे। जिला स्तर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समूह के प्रबुद्धजन और विशेष जन की सूची तैयार की जाएगी। 12 से 15 जनवरी तक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार के मंत्री और पार्टी के अन्य नेता संबोधित करेंगे।
कार्यशाला को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, कार्यक्रम संयोजक गणेश पांडेय, जिला महामंत्री दीपू सिंह व अनिरूद्ध निषाद ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र,जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मंडल कार्यक्रम संयोजक व सह संयोजक सहित शताधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…