दीक्षांत सप्ताह के उपलक्ष्य में रसायन विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 43वें दीक्षांत समारोह सप्ताह के अंतर्गत में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रसायन विज्ञान विभाग के तत्वाधान मे विभाग के परास्नातक (केमिस्ट्री व इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विभाग के शोध भवन स्थित सेमिनार हाल में दीप प्रज्जवलन कर माँ सरस्वती की आराधना के तत्पश्चात कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।
जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में परास्नातक के तालिब खान ने प्रथम, वैभवी सिंह द्वितीय व हर्षिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समानांतर सेशन में संचालित पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक शीर्षकों पर पोस्टर बनाये व अपने-अपने पोस्टर का विशेष उत्साह से प्रस्तुत किया।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकाश गुप्ता, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः अल्का यादव व काजल सोनकर विजेता रहे।
वहीं कविता पाठ में प्रथम स्थान पर रोहन चौहान, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः ज़ैद अंसारी व वैभवी मिश्रा विजेता रहीं।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी (विभागाध्यक्ष), प्रो. सुधा यादव, प्रो. आफशां सिद्दीकी, प्रो. एनके शुक्ला, प्रो. अखिलेश कुमार श्रीवास्तवा और प्रो. सोम शंकर रहे।
कार्यक्रम के अंत मे विजेता छात्र प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण व प्रोत्साहन के पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी के समस्त छात्रों, शिक्षकगणों व कर्मचारियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago