मानसून को लेकर अलर्ट मोड पर पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित संचलन हेतु विशेष सावधानियां अपनाई जाती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा वर्षा काल में आकस्मिक आवश्यक वस्तुओं जैसे- बोल्डर, क्वेरी डस्ट/मोटा बालू/सिन्डर, खाली सीमेन्ट के बैग, सर्विस गर्डर, वुडेन स्लीपर, सी.सी. क्रिब, जी.आई. वायर, जेनरेटर टार्च, टेन्ट तथा तारपोलिन आदि का पिछले मानसूनों के अनुभव के आधार पर पर्याप्त भंडारण ऐसे स्थान पर किया गया है, जिससे आवश्यकतानुसार इनका लदान सुविधानुसार हो सके।
मानसून के दौरान विशेष परिस्थितियों में तात्कालिक राहत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु बोल्डर एवं क्वेरी डस्ट विभिन्न स्टेशनों पर वैगनों में लोड कर रखे जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन पर 12 वैगन बोल्डर एवं 04 वैगन क्वेरी डस्ट तैयार रखा गया है। ऑन व्हील मैटेरियल को किसी भी आकस्मिक आवश्यकता पर तुरन्त चलाया जा सकता है।
मानसून को ध्यान में रखते हुए आकस्मिक आवश्यकता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडलों के चिन्ह्ति लोकेशनों पर ऑन ग्राउण्ड बोल्डर, क्वेरी डस्ट, सैंड, सिंडर आदि तैयार रखे गये हैं। वर्षा काल में सुचारू एवं संरक्षित रेल परिचालन हेतु मानसून की दृष्टि से संवेदनशील रेलपथों एवं पुलों की पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाती वाराणसी मंडल के 15 स्थानों पर स्टेशनरी एवं 12 रेलखण्ड फेफना-औड़िहार,छपरा-बलिया,छपरा-थावे,भटनी-छपरा ग्रामीँण,छपरा ग्रामीण-सीवान,भटनी-औड़िहार,वाल्मीकिनगर-कप्तानगंज आदि रेलखण्ड पर अप एवं डाउन लाइन पर मोबाइल पेट्रोलिंग से निगरानी की जा रही है। तटबन्धों में उन स्थलों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है जहाँ विगत वर्षों में कटान की समस्या आई हो अथवा अन्य किसी कारण से क्षति हुई या बाढ़ का पानी ऊपर चढ़ गया। महत्वपूर्ण पुलों के रख-रखाव हेतु नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही हैं। जल स्तर की निगरानी के लिये ब्रिज संख्या 111 झूंसी-प्रयागराज रामबाग, ब्रिज संख्या 50 गोरखपुर छावनी-बाल्मीकिनगर, ब्रिज संख्या 119 भटनी-भाटपार रानी, ब्रिज संख्या 16 मांझी-बकूँल्हा, ब्रिज संख्या 137 औड़िहार-वाराणसी , ब्रिज संख्या 31 भटनी -औड़िहार आदि मेजर ब्रिजों पुलों पर ऑटोमेटिक वाटर लेवल मेजरिंग डिवाइस लगाया गया है तथा ब्रिज संख्या 18 एवं 39 पर प्रक्रियाशील है ।

Karan Pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

13 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

16 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago