समाजसेवक बाबन्ना कुशालकर ने दी जानकारी
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ समाजसेवक बाबन्ना कुसालकर ने जानकारी दी है कि वे वडार समाज के समग्र विकास के लिए जल्द ही महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलेंगे।
वडार समाज के लिए अलग से महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महामंडल घोषित किया गया है। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता बाबन्ना कुशालकर कहा कि इस महामंडल के क्रियान्वयन और वडार समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर वे राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे और इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
कुशालकर ने कहा कि वडार समुदाय के ग्रामीण इलाकों में पत्थर खदानों को लेकर गंभीर समस्या पैदा हो गई है, और इस पर चर्चा की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में वडार समुदाय के युवाओं को उद्योग जगत में अवसर देने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। कुशालकर ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार इस संबंध में कोई भूमिका निभाए तो वडार समुदाय के युवाओं को बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…