उत्तराखंड ने नेपाल को 1/0 से पराजित कर उद्घाटन मैच जीता

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
स्व जवाहर प्रसाद मद्धेशिया फुटबाल महाकुंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच का शुभारंभ रविवार को आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नेपाल और उत्तराखंड के बीच खेला गया।मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, उत्तराखंड की टीम ने 1/0 से नेपाल को पराजित कर उद्घाटन मैच जीत लिया।फुटबाल महाकुंभ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि लोक सभा प्रभारी सपा देवरिया अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि खेल में जीत और हार निश्चित है, कोई टीम जीतेगा तो कोई टीम हारेगी।ठीक ही वैसे ही जीवन में भी कोई व्यक्ति जीतता है तो कोई व्यक्ति हारता है।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड टीम के 14 नंबर जर्सी में कृपा चौधरी ने एक मैदानी गोल दागकर मैच में दबदबा बना लिया।जवाब में नेपाल की टीम लगातार प्रयास करती रही,लेकिन गोल नहीं कर सकी।निर्धारित समय में उत्तराखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को 1/0 से नेपाल की टीम को पराजित कर उद्घाटन मैच जीत लिया।इस दौरान आयोजक अजय मद्धेशिया ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।संचालक प्रमोद मद्धेशिया ने उपस्थित सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।निर्णायक सबीना परवीन व अमित वैदय एवं कमेंट्री अंगद तिवारी ने किया।सोमवार का मैच कश्मीर बनाम दिल्ली के टीम के बीच खेला जाएगा।इस मौके पर राजीव श्रीवास्तव,नन्हे श्रीवास्तव, अमर सिंह,सोनू वर्मा,भोलू शर्मा, मोहमद फतेह,डा कमरे आलम, वसीम अहमद,अलाउद्दीन खान, विजय मद्धेशिया,प्रेम कुशवाहा, अरविंद सिंह,प्रमोद जायसवाल, हैप्पी, समसुद्दीन,मान सिंह पटेल, राकेश लाल श्रीवास्तव,राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

1 minute ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

8 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

20 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

2 hours ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

2 hours ago