WEE सूचकांक में लखनऊ, वाराणसी, झांसी और प्रयागराज टॉप पर
(लखनऊ से अभिषेक की रिपोर्ट)
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है। Women Empowerment and Entrepreneurship (WEE) सूचकांक में लखनऊ, वाराणसी, झांसी और प्रयागराज जैसे जिले शीर्ष स्थान पर हैं। राज्य सरकार की योजनाएं और प्रयास अब धरातल पर असर दिखा रहे हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।
WEE सूचकांक के तहत 75 जिलों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसमें 49 संकेतकों और 15 विभागों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर जिलों की रैंकिंग की गई। सूचकांक में महिला उद्यमिता, रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, सुरक्षा और परिवहन जैसी प्रमुख श्रेणियों पर विशेष फोकस किया गया।
इन क्षेत्रों में ‘चैंपियन’ जिलों के रूप में उभरते जिलों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इस बदलाव के पीछे राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।
ODOP (एक जनपद एक उत्पाद), उज्ज्वला योजना, मिशन शक्ति, और स्टार्टअप योजना जैसी पहलों ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह सूचकांक न सिर्फ जिलों की स्थिति का आंकलन करता है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं के लिए भी मजबूत आधार प्रदान करता है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन दोनों की दिशा में सशक्त किया गया है, वहीं ODOP योजना ने महिलाओं को उनके स्थानीय उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार और बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। परिवहन और सुरक्षा के क्षेत्र में महिला मित्र पुलिस, हेल्पलाइन 112, पिंक बूथ जैसी पहल ने महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाया है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…