उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1 मई को बीएसए कार्यालय झांसी पर करेगा धरना प्रदर्शन

झांसी (राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला झांसी की एक आवश्यक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में तथा प्रसून तिवारी जिला मंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।
बैठक में प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 मई 2025 को बीएसए कार्यालय झांसी में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं मुख्य रूप से विशिष्ट बीटीसी 2004, बीटीसी 2001 और 2004 बैच के शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली, शीघ्र पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, ग्रीष्मकाल में हीटवेव को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन तथा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण, जैसी मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा
संघ ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 1 मई को आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करें और अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजय यादव करेंगे। धरने के उपरांत शिक्षकों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, ब्लॉक मंत्री महेश कुमार, रितुल त्रिपाठी , आशीष यादव, साजेंद्र त्रिपाठी, घनेंद्र सिंह, आनंद यादव, चंद्रशेखर कुशवाहा, वसंत पटेल, अनुज यादव, भानु पखारिया,अरुण साहू, मनोज यादव, विमल यादव, संतोष सेठ, महावीर शरण, नंदलाल, रवि प्रकाश खरे, पीयूष यादव, ओमराज पटेल, सुरेंद्र यादव, नीरज सचान, पवन राय, प्रभात, अतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में महावीर शरण ने सभी उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में धरने में प्रतिभाग करके आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

6 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

7 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

7 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago