पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल “मिनटमैन III” का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल अमेरिका की परमाणु शक्ति का अहम हिस्सा मानी जाती है और इसे अक्सर ‘डूम्सडे मिसाइल’ भी कहा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परीक्षण मंगलवार देर रात अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से किया गया। रात करीब 11 बजे लॉन्च की गई इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ने अपने निर्धारित लक्ष्य तक सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
हिरोशिमा बम से 20 गुना ज्यादा ताकतवर
विशेषज्ञों के अनुसार, मिनटमैन III मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता बेहद खतरनाक मानी जाती है। बताया जाता है कि यह मिसाइल हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से लगभग 20 गुना ज्यादा शक्तिशाली हथियार ले जाने की क्षमता रखती है।
ये भी पढ़े – 5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा
युद्ध के माहौल में बढ़ी चिंता
अमेरिका द्वारा इस मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। क्षेत्र में लगातार सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
अमेरिका ने बताया नियमित परीक्षण
हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह परीक्षण रूटीन मिलिट्री टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा है और इसका किसी मौजूदा संघर्ष से सीधा संबंध नहीं है। अमेरिका पहले भी अपनी परमाणु मिसाइल क्षमता की जांच के लिए समय-समय पर ऐसे परीक्षण करता रहा है।
ये भी पढ़े – होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। भारत की पहचान सदियों से विविधता में एकता और सामाजिक समरसता…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव में बुधवार…
05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…
5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…
पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…