अमेरिका ने कैरिबियन सागर में वेनेजुएला का पांचवां तेल टैंकर जब्त किया, ट्रंप प्रशासन का दबाव तेज

अमेरिका की सेना ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए कैरिबियन सागर में ‘ओलिना’ नाम के एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। यह टैंकर वेनेजुएला के तेल परिवहन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ट्रंप प्रशासन द्वारा वेनेजुएला के खनन और तेल आपूर्ति पर नियंत्रण को लेकर की जा रही कार्रवाई दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है।

अमेरिकी सेना के एक विशेष ऑपरेशन के तहत यूएस मरीन और नेवी के जवानों ने सुबह के समय इस टैंकर को अपनी कस्टडी में लिया। यह अब तक अमेरिका द्वारा जब्त किया गया पांचवां तेल टैंकर है। वेनेजुएला में सत्ता पर अमेरिकी कब्जे के बाद से वॉशिंगटन लगातार प्रशासनिक और सैन्य स्तर पर हस्तक्षेप बढ़ा रहा है।

अमेरिका की सदर्न कमांड का कड़ा संदेश

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए अमेरिका की सदर्न कमांड (Southern Command) ने सख्त बयान जारी किया। कमांड ने कहा,
“अपराधियों के लिए समुद्र में भी कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। आपराधिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सदर्न कमांड के अनुसार, यह कार्रवाई व्यापक दबाव रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वेनेजुएला के तेल वितरण नेटवर्क को पूरी तरह नियंत्रित करना है।

अब तक कितने टैंकर जब्त कर चुकी है US Navy

अमेरिकी सेना इससे पहले

• उत्तरी अटलांटिक में रूस के झंडे वाले टैंकर ‘मैरिनेरा’

• कैरिबियन सागर से एक अन्य जहाज

• और एमटी सोफिया नामक टैंकर को संदिग्ध गतिविधियों के चलते

जब्त कर चुकी है। इन कार्रवाइयों के बाद अमेरिका और रूस के बीच राजनयिक तनाव गहरा गया है। रूस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

ये भी पढ़ें – ईरान में हिंसक प्रदर्शन, खामेनेई की सत्ता को खुली चुनौती

वेनेजुएला पर अमेरिकी ऑपरेशन और मादुरो की गिरफ्तारी

इससे पहले 3–4 जनवरी 2026 को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेंस को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर ड्रग ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो वेनेजुएला में दूसरा सैन्य हमला भी किया जा सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

40 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

42 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

3 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago