हिजाब विवाद पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले– एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला बनेगी भारत की प्रधानमंत्री

हिजाब और बुर्का को लेकर चल रहे विवाद के बीच AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने भारत के संविधान की मजबूती पर भरोसा जताते हुए कहा कि यहां हर नागरिक को देश का नेतृत्व करने का अधिकार है।

ओवैसी ने इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर भी तीखा हमला बोला और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लेकर जमकर आलोचना की।

हिजाब-बुर्का विवाद की पृष्ठभूमि

दरअसल, हिजाब और बुर्का को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। बिहार में कुछ ज्वेलरी शॉप्स में हिजाब-बुर्का पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मामले को लेकर अल्पसंख्यक आयोग ने पटना के जिलाधिकारी और एसपी को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है।

‘एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश का नेतृत्व करेगी’

अपने भाषण में ओवैसी ने कहा कि भारत का संविधान पाकिस्तान से कहीं बेहतर है, क्योंकि यहां किसी धर्म या पहनावे के आधार पर किसी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा,
“भारत में हर नागरिक को बराबरी का हक है और इसी संविधान की ताकत से एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश का नेतृत्व करेगी।”

अजित पवार पर साधा निशाना

ओवैसी ने कहा कि अजित पवार मोदी के प्रभाव में आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अजित पवार को वोट देने का मतलब सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन करना है।

ये भी पढ़ें – अमेरिका ने कैरिबियन सागर में वेनेजुएला का पांचवां तेल टैंकर जब्त किया, ट्रंप प्रशासन का दबाव तेज

सोलापुर में जनता से किए कई वादे

सोलापुर की जनसभा में ओवैसी ने स्थानीय मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने

• 16 इंच की पानी की पाइपलाइन

• सड़कों की मरम्मत

• गरीबों के लिए एंबुलेंस सेवा

• प्रॉपर्टी कार्ड और जमीन के मालिकाना हक से जुड़े मामलों के समाधान
का वादा किया।

इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख को याद किया।

‘ये त्रिमूर्ति आंखों में धूल झोंक रही है’

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को ‘त्रिमूर्ति’ बताते हुए कहा कि यह गठबंधन जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि
“अजित पवार आज मोदी की गोद में बैठ गए हैं। एक-एक वोट मोदी सरकार के लाए गए वक्फ कानून को मजबूत करेगा।”

ये भी पढ़ें – WPL 2026: नदीन डी क्लर्क की तूफानी पारी से RCB ने MI को 3 विकेट से हराया

Karan Pandey

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

1 hour ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

1 hour ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

4 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

4 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

4 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

4 hours ago