बरेलवी विद्वान इमाम अहमद रजा का उर्स मनाया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय नगर स्थित पटेल नगर के अशरफी मिशन में बुधवार की शाम बरेलवी विद्वान आला हजरत इमाम अहमद रजा का उर्स धूमधाम से मनाया गया।यहाँ आयोजित उर्स पर अशरफी मिशन व नयानगर के बच्चों ने नात व मनकवत सुनाकर लोगों का दिल जीता।उर्स में मौजूद लोगों के तकरीर करते हुए मौलाना नुरूल इस्लाम ने कहा कि आला हजरत इमाम अहमद रजा खान ब्रिटिश काल में देश के जाने माने इस्लामिक विद्वान,समाज सुधारक,कानूनविद,न्यायवादी व्यक्ति थे।उनको बरेली विचारधारा के संस्थापक के तौर पर एक सूफी संत के रूप में जाना जाता है।सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले इमाम अहमद रजा खान ने धर्म-दर्शन,न्याय और विज्ञान पर बहुत सी किताबो की रचना की हैं। इमाम अहमद रजा खान जीवन पर्यन्त शिक्षा पर जोर देते रहे।संचालन मजहरूल हक अशरफी ने किया।उर्स में हाफिज अख्तर रजा अशरफी, हाफिज इद्रीश, गुलाम रसूल, नबाब हुसैन,मुनीर शाह, संदीप जायसवाल, राजेश मोदनवाल, मोहम्मद सोएब,इरफान अंसारी, मोहम्मद शहीद, शमीम अंसारी, मुन्ना शहनाई, सरफराज अहमद, सूफियान,इम्तियाज अहमद, असलम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

8 minutes ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

18 minutes ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

36 minutes ago

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

2 hours ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

2 hours ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 hours ago