यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 176 बोरी जब्त, दुकान सीज, FIR के आदेश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद आगरा में उर्वरकों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के क्रम में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार द्वारा बाह तहसील क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें यूरिया की अवैध जमाखोरी का खुलासा हुआ।
आज उप जिलाधिकारी बाह संतोष कुमार शुक्ला एवं जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार की संयुक्त टीम ने भदरौली क्षेत्र में छापेमारी की। सूचना के आधार पर टीम हनुमान गली, नगरिया वाली रोड, भदरौली स्थित श्यामलाल शमी पुत्र भगवती शर्मा की दुकान पर पहुँची, जहाँ दुकान का शटर बंद पाया गया। ताला खुलवाने पर दुकान के अंदर इफको कंपनी के 176 बैग यूरिया उर्वरक अवैध रूप से संग्रहित मिले।
जांच के दौरान सामने आया कि उक्त यूरिया बैग एग्रीजंक्शन, भदरौली के स्वामी श्री राजेश कुमार के बताए गए। मामले को गंभीर एवं संदिग्ध मानते हुए उर्वरक निरीक्षक गुफरान अहमद द्वारा एक नमूना प्रयोगशाला परीक्षण हेतु लिया गया। वहीं नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकान को तत्काल सीज कर दिया गया तथा एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को कालाबाजारी से बचाने एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई किसानों के हित में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और कालाबाजारी करने वालों के लिए कड़ा संदेश है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

25 minutes ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

44 minutes ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

9 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

9 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

14 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

14 hours ago