UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर होगी भर्ती, 24 फरवरी तक आवेदन

राष्ट्र की परम्परा जॉब्स डेस्क
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही IAS, IPS, IFS समेत विभिन्न सिविल सेवाओं में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयोग की ओर से जारी इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 933 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 33 पद बेंचमार्क दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – मानसिक शांति के लिए बेपरवाही क्यों ज़रूरी है

मई 2026 में होगी प्रारंभिक परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 की प्रारंभिक परीक्षा मई माह में आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
IAS और अन्य सिविल सेवाएं: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक
IFS (वन सेवा): कृषि, एनिमल हसबेंडरी, वेटरनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जूलॉजी जैसे विषयों में स्नातक डिग्री अनिवार्य आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – 5 फरवरी 2026 पंचांग: आज कौन सा काम करें और क्या न करें

परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव
इस बार UPSC ने परीक्षा प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की पहचान के लिए AI आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन फॉर्म में नवीनतम और स्पष्ट फोटो अपलोड करें
पुरानी या धुंधली फोटो होने पर परीक्षा केंद्र पर समस्या आ सकती है
परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य
एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी

ये भी पढ़ें – जानें किन राशियों को धन-लाभ, नौकरी में तरक्की और किन्हें रहना होगा सतर्क

फेस ऑथेंटिकेशन का उद्देश्य
AI फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम का उद्देश्य फर्जी उम्मीदवारों और डमी कैंडिडेट्स पर रोक लगाना है। यह तकनीक पहचान सत्यापन को अधिक तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा और भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही भरोसा करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

17 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

20 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

21 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago