छात्रवृत्ति परीक्षा में यूपीएस सोहनाग के बच्चों ने मारी बाजी

कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को किया गया सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सलेमपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के बच्चों ने सम्पन्न हुए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूरे विकास खण्ड में अपने प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रांगण में वृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित कर इन बच्चों को सम्मानित किया गया ।
इस दौरान प्रधानाध्यापक जय किशुन ने बताया कि विद्यालय के 5 बच्चों, अरशद अली, संदीप कुमार, प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार गोंड एवं रोशनी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बाजी मारी। इस छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत बच्चों को अगले 4 वर्षों तक ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे ,जिससे कि उनके आगे के पढ़ाई में कोई असुविधा न हो ।सफल हुए बच्चों का मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक,अध्यापक और अभिवावकों ने स्वागत और सम्मानित किया गया।बच्चों की सफलता पर बीईओ सलेमपुर व्यास देव, ए आर पी उग्रसेन सिंह, प्रधानाध्यापक जयकिशुन,रवि प्रकाश ,रणविजय सिंह रविप्रताप सिंह, धीरेंद्र द्विवेदी, रंजना श्रीवास्तव, दिलीप कुमार गोंड, प्रमोद कुमार पांडे आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।

rkpshomnath

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

2 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

3 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

18 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

23 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago