काली माता का चौरा तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस ने कराया पुनर्निर्माण, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधवल ग्राम पंचायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। शनिवार देर शाम गांव के दलित बस्ती के पास स्थित काली माता के प्राचीन चौरा को अराजक तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

धार्मिक आस्था से जुड़ी है यह चौरा

ग्राम प्रधान सतीश कुमार यादव ने बताया कि यह चौरा वर्षों पुराना है, जहां स्थानीय ग्रामीण नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। यहां गांववासियों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। लेकिन शनिवार की शाम को गांव निवासी इंद्राशन राम पुत्र किसुनी राम द्वारा इस धार्मिक स्थल को तोड़ने की खबर आई, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला

सूचना मिलते ही हलधरपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य, रतनपुरा चौकी प्रभारी विनयकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। मौके पर ही ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी मधुबन भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का गहनता से जायजा लिया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल टूटे हुए चौरा के पुनर्निर्माण का आदेश दिया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी है।

प्राथमिकी दर्ज, शांति बनी हुई है

इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हलधरपुर थाने में इंद्राशन राम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति पूरी तरह से बनी हुई है।

सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी बनी घटना

जहां एक ओर इस घटना ने ग्रामीणों की भावनाओं को झकझोरा, वहीं प्रशासन की तत्परता और आमजन की समझदारी से मामला तूल पकड़ने से पहले ही शांत हो गया। पुनर्निर्माण कार्य को लेकर भी ग्रामीणों ने प्रशासन का सहयोग किया, जिससे गांव में दोबारा धार्मिक सौहार्द की भावना स्थापित हो रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

10 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

10 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

14 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

14 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago