उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इनामिया अपराध कर्मी को किया गया गिरफ्तार

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक देवरिया के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ /अंकुश लगाने के अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी के कुशल निर्देशन में अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त /इनामिया अपराधी को देवरिया जिले के बनकटा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु उतर प्रदेश के देवरिया जिले में भाटपार रानी पुलिस सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत बनकटा पुलिस के द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जो 28 जून 024 को थानाध्यक्ष बनकटा अमित कुमार राय मय टीम अपने सहयोगियों सहित अकटही बजार में एसटीएफ हैडक्वाटर के लखनऊ टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी से मिले जिनसे जुर्म जरायम एवं अपराध तथा अपराधियों के बारे में बातचीत की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकामी अपराध संख्या 120/2024धारा 395,397, 354ख ,412, भादंवि से संबंधित मुख्य अभियुक्त व थाना स्थानिय का रु 25,000 का इनामिया हिस्ट्रीशीटर 91 ए तरबाबू यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम रुस्तम बहियारी थाना बनकटा देवरिया उम्र करीब 42 वर्ष को संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम हरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 05 जून 024 को डकैती कर लूटी गई सोने की एक चेन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी वाले टीम में शामिल रहे हैं थाना प्रभारी बनकटा अमित राय, उपनिरीक्षक जयप्रकाश दुबे, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार आजाद, कांस्टेबल योगेंद्र यादव, कॉन्स्टेबल धीरज कुशवाहा, कांस्टेबल प्रमोद यादव टीम थाना बनकटा। जबकि एसटीएफ हैडक्वाटर लखनऊ की टीम में सामिल रहे हैं। प्रभारी उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी, हे चंदप्रकाश मिश्र का0, हे मृत्युंजय सिंह कांस्टेबल, हे यशवंत कुमार सिंह कांस्टेबल, कमांडो हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार सिंह, गिरफ्तारी स्थल ग्राम हरपुर पुलिया बताया गया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

8 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

8 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

8 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

18 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

19 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

19 hours ago