यूपी सरकार की पहल: SC/ST और OBC युवाओं को IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़े और वंचित वर्गों के युवाओं को सफलता दिलाने के लिए बड़ी पहल शुरू की है। समाज कल्याण विभाग की पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र योजना (Pre-Examination Training Scheme) के तहत SC/ST और OBC वर्ग के विद्यार्थियों को IAS, PCS समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

अब तक 701 उम्मीदवारों का चयन इस योजना के अंतर्गत हो चुका है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 11.24 करोड़ रुपये का बजट तय किया है, ताकि और अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।

कोचिंग से लेकर इंटरव्यू तक पूरी तैयारी यह योजना केवल कोचिंग क्लास तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की संपूर्ण तैयारी कराई जाती है। विषय विशेषज्ञ नए सिलेबस और आधुनिक तकनीकों की मदद से युवाओं को मार्गदर्शन देते हैं। इससे छात्रों को प्रतियोगी माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल रही है।

लड़कियों के लिए खास पहल महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में महिला पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित है। यहां दलित और आदिवासी वर्ग की बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ाने की विशेष तैयारी कराई जाती है। इस पहल से न केवल बेटियों को उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, बल्कि समाज में समानता और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य गरीब और पिछड़े वर्ग के उन होनहार युवाओं को आगे लाना है, जिनके पास निजी कोचिंग संस्थानों में लाखों रुपये खर्च करने की क्षमता नहीं है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 minutes ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

14 minutes ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

13 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

13 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

13 hours ago