लखनऊ/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने शनिवार को नई बिजली दरें घोषित कर दी हैं, जिसमें लगातार छठे वर्ष भी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस निर्णय के साथ, उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां इतने लंबे समय तक बिजली की दरें स्थिर रखी गई हैं।
हालांकि, आयोग ने अब बिजली चोरी (वितरण हानियां) पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। आयोग ने वितरण हानियों को वर्ष 2024-25 के 13.78\% से घटाकर वर्ष 2029-30 तक 10.74\% करने का सख्त निर्देश दिया है।
यह फैसला उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है।
उपभोक्ता परिषद ने इस न्यायपूर्ण फैसले के लिए नियामक आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है, कहा कि सीएम ने महंगाई से बचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है।
नोएडा पावर कंपनी (NPCL) के उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है। उपभोक्ता परिषद के पक्ष को स्वीकार करते हुए आयोग ने नोएडा पावर कंपनी की बिजली दरें भी यथावत रखने का निर्णय दिया है। साथ ही, उपभोक्ताओं को दी जा रही 10% छूट आगे भी जारी रहेगी।
तीन वचनों के साथ राजनीति में बदलाव का दावा, किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं…
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…
फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…
फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…
फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…