दो पालियों में विश्वविद्यालयी परीक्षा सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत गुरुवार को स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद सहित जिले के विभिन्न कालेजों में दो पालियों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुईं। दोनों पालियों में कुल 198 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रातः पाली में सुबह 8:30 से 11:30 बजे बीएससी पंचम सेमेस्टर प्राणी विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और बीए पंचम सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 80 में से 76 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में अपराह्न 1 से 4 बजे तक बीए तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी की परीक्षा सम्पन्न हुई। इसमें पंजीकृत 18 में से 14 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 4 अनुपस्थित रहे।
केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा पूर्णतया पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। भीषण शीतलहर को देखते हुए अलाव की व्यवस्था सहित परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
परीक्षा संचालन में रितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय, माया, शाहिदा खातून, बबिता चौरसिया, प्रिया श्रीवास्तव, जिज्ञासा, सुनीता गौतम, सीमा पाण्डेय, सर्वेश दुबे, अजय कुमार सहित शिक्षक-कर्मचारी सक्रिय रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

29 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

39 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

57 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

1 hour ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

1 hour ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

1 hour ago