फीस बढ़ोतरी का फैसला तत्काल वापस ले विवि प्रशासन -जयदीप त्रिपाठी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस सत्र में हुई बेतहाशा फीस वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए, कहा कि विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 में नवप्रवेशितों के फीस व अन्य शुल्क में कई गुना वृद्धि की गई है।
साथ ही पूर्व प्रवेशित छात्रों के भी प्रवेश शुल्क, फीस में भी काफी वृद्धि की गई है, जो न्याय संगत नहीं है। पूर्व प्रवेशित छात्रों के प्रवेश शुल्क, फीस की वृद्धि ब्रीच आफ ट्रस्ट की परिधि में आता है, क्योंकि जब इन छात्रों ने पूर्व में प्रवेश लिया था, तब पूरे कोर्स के दौरान ली जाने वाली प्रवेश शुल्क, फीस की संरचना की स्पष्ट घोषणा की गई थी। अब बीच सेशन में इस शुल्क में कई गुना बढ़ोतरी असंवैधानिक एवं नियम विरुद्ध है।
त्रिपाठी ने आगे कहा कि गोरखपुर, पूर्वांचल के पिछड़े क्षेत्र में आता है विश्वविद्यालय निजी संस्था नहीं है। देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी एक अनुकरणीय प्रवेश शुल्क, फीस के सापेक्ष शिक्षा ग्रहण करते हैं। असक्षम विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति, फीस भरपाई एवं अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं।
ऐसी दशा में एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर संचालित इस विश्वविद्यालय में यदि इस प्रकार के भारी-भरकम प्रवेश शुल्क, फीस लागू किया जाएगा तो समाज के अंतिम व्यक्ति तक उच्चशिक्षा से जुड़े रहना संभव नहीं होगा। ऐसे मे
कुलपति से अनुरोध है कि पूर्वाचल की गरीब जनता को उच्च शिक्षा में समान प्रतिनिधित्व का अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए फीस वृद्धि को तत्काल वापस लें । फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो कांग्रेश जन गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव कर बड़ा जन आंदोलन करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी |

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

2 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

2 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

2 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

12 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

13 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

13 hours ago