सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगा संघ – अशोक कुमार पांडेय

सिंचाई संघ का सम्मेलन हुआ संपन्न

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर सिंचाई संघ नलकूप खण्ड दो का सम्मेलन नगर के बभनौली मोड़ के समीप स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए जिलेदार कमलेश राय की विदाई अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के हित की लड़ाई संघ मजबूती के साथ लड़ता रहेगा।आप सबको अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। सिंचाई संघ सलेमपुर के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारी साथियों का अहित संघ नही होने देगा इसके लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि अपने कार्यो का सही ढंग से करना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। किसानों को आपके व्यवहार से कठिनाई न हो। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आपका कर्तव्य ही आपका परिचय है।यह ही आपको महान बनाता है। वन क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौतम कुमार मौर्य ने कहा कि जनता को आपसे सही विभागीय कार्यो के करने की अपेक्षा रहती है उस पर आप खरा उतरने का प्रयास करें।कार्यक्रम को विनय कुमार, राकेश शाह सन्तोष कुमार, चंद्रभूषण सिंह, ओमप्रकाश पटेल,सतीश सिंह, जयशंकर पांडेय, रामप्रवेश, आनंद सिंह, फूलन राय,गंगा विशुन चौहान, राजेश्वर शाही,नागेंद्र सिंह, छेदी विश्वकर्मा, अवधेश कुशवाहा, बृजबिहारी यादव, विनय विश्वास, सुधीर दूबे, रामप्रीत यादव, रामेश्वर दूबे, जयनाथ यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, उमेश मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता अरविन्द कुमार पांडेय व संचालन मंत्री राकेश शाह ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

26 minutes ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

42 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

47 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

53 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

1 hour ago

राशिफल: धन-करियर में बड़ा बदलाव संभव

🔮 बुधवार को बदलेगी ग्रहों की चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

1 hour ago