जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

माल्देपुर में भी एंट्री पॉइंट बनाने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज गाजीपुर- बलिया-माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना का सागरपाली से जनाडी तक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक,एन0एच0ए0आई0 से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आमजन की सुगमता को ध्यान में रखकर ग्रीनफील्ड तक पहुंचाने के लिए माल्देपुर में भी पॉइंट बनाने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक,एन0एच0ए0आई0 एस0 पी0 पाठक ने बताया कि ग्रीनफील्ड परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर,2025 तक पूर्ण हो जाएगा। जनपद बलिया में ग्रीनफील्ड परियोजना की पैकेज-02 (शाहपुर से पिंडारी) एवं पैकेज-03 (पिंडारी से रिविलगंज बाईपास) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आमजन को ग्रीनफील्ड तक पहुंचने के लिए पैकेज-02 के अंतर्गत गाजीपुर-बलिया मार्ग (फेफना), बयासी पुल (जनाडी गांव) एवं बलिया-बैरिया मार्ग (ओझा कछुआ गांव) में एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा है। पैकेज-03 के अंतर्गत भरखोखा गांव, बलिया-बैरिया मार्ग (टेंगरही गांवB कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

10 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

11 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

12 hours ago