अंडरपास ब्रेकर कर रहा लोगों को भ्रमित नहीं है रिफ्लेक्टर

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया बिहार मऊ बलिया को जोड़ने वाला सरयू (घाघरा ) नदी पर बना पुल काफी दिनों से से खराब चल रहा है। जिसका मरम्मत कार्य वर्षों से हो रहा है। जहां आए दिन कोई न कोई घटनाएं होती रहती है। पूल पर बने ब्रेकर, अंडरपास ब्रेकर का शिकार आय दिन कोई न कोई हो रहा है। इसी तरह स्कार्पियो सवार जो बक्सर से हथूवा जा रहे थे। मौसम के बदलते रुख से काफी शीतलहर और धुंध है। इस धुंध का शिकार हुए राहगीर।
भागलपुर पुल का मरम्मत का कार्य काफी वर्षों से चल रहा है। यह पुल आज तक ठीक नहीं हुआ। क्योंकि ओवरलोड वाहन आने जाने से स्कूल में बहुत ज्यादा वाइब्रेशन होने लगता है। और पुल कुछ धसा हुआ है। जिस पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा हुआ है। इससे काफी राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। समान मांगने वालों को अन्य रोडो से मांगना पड़ रहा है। जिससे उनको सामान की ढूलाई का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। अंडर पास ब्रेकर लगाने से छोटे वाहनों का आना जाना हो रहा है। सड़क के बीचों बीच लोहे के गाडर से बना रोड के बीचोबीच डिवाइडर, जिसपर रिफलेक्टर न होने से रात को दिखाई नहीं देता है। किससे अनेकों घटनाएं हो चुकी हैं। रात को कुछ एस्कार्पियो सवार बिहार के हथुआ जा रहे थे। जो इस अंडर पास ब्रेकर का शिकार हुए। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एस्कार्पिओ पलट गई। उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी खड़ी कर उन राहगीरों को प्राथमिक उपचार कराए। भागलपुर पुल के दोनों तरफ अंडरपास ब्रेकर जिस पर रिफ्लेक्टर रेडियम स्टीकर इत्यादि नहीं लगा है। जिससे लोगों को यह पता चल सके की बीच में भी डिवाइडर बना हुआ है। नहीं तो ऐसी घटनाएं नहीं होती। क्योंकि जिस तरह धुंध का शिकार राहगीर हो रहे हैं। यह सेतू निगम की अनदेखी के कारण हो रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

8 minutes ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

23 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

28 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

34 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

44 minutes ago

राशिफल: धन-करियर में बड़ा बदलाव संभव

🔮 बुधवार को बदलेगी ग्रहों की चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

1 hour ago