मिशन शक्ति जन जागरूकता अभियान के दौरान महिला सशक्तिकरण परिचर्चा में पीड़िता की पुकार

—डीआईजी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश

सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोमवार को सलेमपुर कोतवाली परिसर में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं जन जागरूकता अभियान के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया जब कार्यक्रम के बीच एक पीड़ित युवती रोते हुए डीआईजी शिवसिम्पी चनप्पा के समक्ष पहुंच गई। युवती ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है और 36 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

डीआईजी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला चौकी प्रभारी चंद्रलेखा सिंह को पीड़िता का बयान दर्ज करने और मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि “मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल या लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

डीआईजी चनप्पा उस समय महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन पर उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और महिलाओं ने भी अपने विचार रखे तथा डीआईजी और अधिकारियों से प्रश्न पूछे। इसी बीच अचानक आई पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि रविवार की भोर में शौच के लिए जाते समय दो युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने बताया कि विरोध करने पर उसे खेत में पटक दिया गया, जिससे उसे चोटें आईं।

डीआईजी ने तत्काल पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार से मामले की रिपोर्ट मांगी और कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हर पीड़िता को न्याय और सुरक्षा मिले।

उन्होंने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायत आने के बाद तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए, देरी या टालमटोल पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती है।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, छात्राएं और समाजसेवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी ने मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि “हर महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए ताकि समाज में न्याय और सम्मान की स्थापना हो सके।”

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

7 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

8 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

8 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

8 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

8 hours ago