उप जिलाधिकारी द्वारा वरासत अभियान के तहत गांव गांव में लगाई गई चौपाल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
सगड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सभा चांदपुर में रामनरायन राय उर्फ बबलू राय के दरवाजे पर, उप जिलाधिकारी न्यायिक सगड़ी राजकुमार बैठा के द्वारा सरकार की मंशा के अनुसार घर-घर सत्यापन और वरासत अभियान के तहत चौपाल लगाकर सभी ग्रामीणों की समस्या को सुना गया, और गांव में मृतकों कि वरासत हुइ या नहीं इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली गई। सरकार की मंशा है कि मृतक की वरासत समय से हो जाए, कहीं ऐसा ना हो कि किसी का भूल बस छूट जाए और कोई दूसरा फर्जी तरीके से अपना नाम चढ़ा वाले, जिसके वजह से आए दिन कुछ न कुछ समस्याएं मुकदमा हुआ करता है। इसको देखते हुए शासन द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि गांव गांव जाकर एक वरासत अभियान के तहत आम जनता से मिलकर समस्या का निस्तारण कराए। इस अभियान के तहत उप जिलाधिकारी न्यायिक के समक्ष शशि कला राय द्वारा एक आबादी सहित पोखरी का विवाद और दूसरा गांव में जल निगम के टंकी संबंधित सुरेश उपाध्याय के जमीन के विवाद के बारे में उप जिलाधिकारी न्यायिक ने बड़े ध्यान से सुना और थाना दिवस पर प्रार्थिनी को बुलाया और मामले के निस्तारण करने की बात कही। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ लेखपाल केस पाल सिंह, वीरेंद्र खरवार और कानूनगो समोधी राम उपस्थित रहे। साथ में गांव के विनोद कुमार राय, शशिकला राय, रामबली राय, गौरव राय, विशाल राय, सुंदरम तथा ग्राम प्रधान शिव बदन राम व पंचायत सहायक प्रमोद कुमार आदि समस्त लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

5 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

6 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

6 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

15 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

16 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

16 hours ago