मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन

प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 अगस्त को किया जाएगा जारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में किया गया, जिसमें 287 प्रतियोगी छात्रों ने भाग लिया।प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का निर्माण 4 सेट में सामान्य अध्ययन,हिंदी,गणित और तर्कशक्ति के 150 प्रश्नों का समाकलन किया गया। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 अगस्त को जारी किया जायेगा।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, महेंद्र, संजय मिश्र ,अजीत सिंह ,प्रवीण, रंजीत,आशुतोष चतुर्वेदी, सौरभ मिश्र उपस्थित रहे।
परीक्षा में सम्मिलित छात्र विशाल ने बताया कि अभ्युदय योजना से आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक वरदान के तरह है,वही छात्रा मनीषा ने बताया कि आज के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आयोजित हुए प्रवेश परीक्षा में स्तरीय प्रश्न पूछे गए थे। छात्रा वर्षा ने बताया कि अभ्युदय योजना से गृह जनपद में ही UPP की तैयारी का मौका मिलेगा।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आईएएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीए और जेईई, नीट की प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक छात्रों को निशुल्क कोचिंग मुहैया कराई जाती है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन कोचिंग की भी सुविधा छात्रों को दी जाती है। इसके लिए सरकार की ओर से देवरिया जनपद में भी कोचिंग सेंटर स्थापित किया गया हैं। देवरिया जिले में अभ्युदय योजना के अंतर्गत दो केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिसमें एक केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया तथा दूसरा केंद्र महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया बनाये गए हैं। जहाँ कुशल अध्यापकों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य किया जाता है। समय समय पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी छात्रों का मार्गदर्शन किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

4 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

5 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

5 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

6 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

6 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

7 hours ago