अनियंत्रित पिकप पलटी, बाल- बाल बचें सवार

◆टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई थी पिकअप

◆निचलौल से लौटते समय थाने के पास हुआ हादसा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के निचलौल- महराजगंज मार्ग पर एक पिकअप वाहन का टायर फटने से बड़ा हादसा होते होते बच गया। हालांकि पिकअप सड़क के किनारे बन रहे नाली के उस पार जाकर चारो खाने चित्त हो गया। सवार बाल- बाल बच गए।
गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे निचलौल से लौट रहे पिकअप वाहन का अगला टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर नाली में पलट गई, जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी पिकअप मलिक और उनका पुत्र दीपक, साथ ही उसी गांव के रामाशीष निचलौल में वाहन का शीशा लगवाने गए थे। वापसी के दौरान थाने के पास पिकअप का अगला टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरा और पलट गया। हादसे में वाहन के चारों पहिए ऊपर की तरफ हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल108 एंबुलेंस को सूचना दी।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन लोगों को चोटें आई है। शहर के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago