Categories: Uncategorized

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी ,45 व्यक्ति की हुई मौत,मचा कोहराम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखिमा थरुआं निवासी 45 वर्षीय चन्द्रभान पुत्र हंसु घर से बाइक लेकर घूमने निकला था। वापस घर आते समय ग्राम पंचायत बड़हरा रानी टोला मौनहियां से 100 मीटर पूरब जैसे ही पुल के पास पहुंचा कि गाड़ी अनियंत्रित होकर उत्तर तरफ गड्ढे में जा गिरी, जिससे चन्द्रभान बाइक के नीचे दब गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सुबह घटना की सूचना मिलते ही पूरे घर मे कोहराम मच गया।कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा कराने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए महराजगंज भेज दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखिमा थारुआं निवासी चन्द्रभान सोमवार की शाम पत्नी नीता से यह कर घर से निकला कि हम लड़के राहुल से मिलने महराजगंज जा रहे है। घर से बाइक लेकर निकल पड़ा और लड़के राहुल से महराजगंज मिला और लड़के ने कहा कि पिता जी आप घर जाए। हम देर शाम तक आएंगे इतने में चन्द्रभान बाइक लेकर महराजगंज से घर के लिए निकल गया और घर न जाकर जंगल फ़रजन दली के तरफ निकल गया। वापस घर आते समय जैसे ही बड़हरा रानी टोला मौनहियां से 100 मीटर पूरब पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक पुल के समीप गड्ढे में जा गिरी जिससे चन्द्रभान बाइक के नीचे दब गया और पूरी रात दबा रहा। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। लड़का महराजगंज से जब घर पहुंचा तो फोन से पता लगाने का काफी प्रयास किया लेकिन सम्पर्क नही हो पाया। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो बाइक के नीचे दबा आदमी को देख शोर मचाया । शोर कों सुनकर आस पास के लोगो की काफी भीड़ जुट गयी। किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय व कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पास में पड़े मोबाइल से पता चला की शव लखिमा थरुआ निवासी चन्द्र भान का है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुच गए । पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए महराजगंज भेज दिया।
बताते चले कि चन्द्रभान के पास एक लड़का व दो लड़की है।जिसमे बड़ा लड़का राहुल व बड़ी लड़की विवाहित है।छोटी लड़की साधना अविवाहित है।घटना के बाद सभी परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

53 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

1 hour ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

2 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

2 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

2 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago