खस्ताहाल सड़कों और अधूरे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले उमाशंकर

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पचपोखरी व वकारगंज की समस्याओं पर जताई चिंता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र की बदहाल सड़कों और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भारत-तिब्बत समन्वय संघ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को विस्तार से बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।

ज्ञापन में उन्होंने पचपोखरी गांव से होकर खलीलाबाद को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए बताया कि एनएच-28 से सटे इस लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्ग का पिछले दस वर्षों से निर्माण नहीं हुआ है। बारिश में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क में गड्ढों की भरमार है, जिससे आवागमन, खासकर मरीजों और छात्रों को बड़ी दिक्कत होती है।

श्री पाण्डेय ने राजस्व ग्राम वकारगंज की जर्जर हालत का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वहां सड़क, नाली, खड़ंजा जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के चलते पूरे गांव में गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता है। साथ ही गांव में स्थित इंटर कालेज और आईटीआई तक आने जाने का सुगम मार्ग भी नही है
उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि वकारगंज गांव में अभी तक चकबंदी नहीं हुई है, जिससे भूमि विवाद बढ़ते जा रहे हैं। यदि समय रहते चकबंदी कराई जाए तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधूरी नाली बनी आफत, सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर घंटों जाम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों की सुस्ती अब आमजन के…

11 minutes ago

नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से नाबालिग किशोरी के लापता होने…

17 minutes ago

इनायत नगर चौराहे पर जोरदार टक्कर! दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा– बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा…

22 minutes ago

छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का अंतिम अवसर, 13 फरवरी तक करें त्रुटि सुधार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने…

29 minutes ago

अंत्योदय से राष्ट्रोदय तक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कालजयी चिंतन

भारतीय राजनीति और चिंतन के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्थान केवल एक विचारक…

33 minutes ago

अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के…

41 minutes ago