उ.प्र. अपराध निरोधक समिति पुलिस के साथ करेगी कार्यक्रम आयोजित

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलायतन विश्वविद्यालय में उ प्र अपराध निरोधक समिति के द्वारा आज़ साइबर अपराध और ठगी को कैसे रोका जाए, विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गई।
इस एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में अलीगढ़ पुलिस के डिप्टी एसपी (क्राइम) आर के सिसोदिया ने सभा को संबोधित करते हुये बताया कि, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु उ.प्र. अपराध निरोधक समिति के सहयोग से अलीगढ़ पुलिस के साथ इसी प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में आयोजित होंगे।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमेन डॉ. उमेश शर्मा ने छात्रों व् अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध मानवता के लिए कोढ़ हैं। जो अमीर, गरीब और असहाय को भी नही बख्शता हैं। इसलिए शीघ्र ही साइबर अपराधों के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम गांव स्तर तक चलाएं जाएंगे। आम जनमानस को साइबर से संबंधित होने वाले क्राइम पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जागरूक किया जायेगा। उन्हें इंटरनेट बैकिग, ओएलएक्स फ्राड, वालेट व यूपीआइ संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिग, बार कोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, वाट्सएप हैकिग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड, इंस्टाग्राम व वाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में, सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्राड, एटीएम कार्ड बदलकर होने वाली ठगी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, लाटरी का लालच देकर होने वाली धोखाधड़ी व आनलाइन एप तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जानकारी हमारे साइबर योद्धा देंगे।
इस अवसर पर सेमिनार में मुख्य वक्ता साइबर एक्सपर्ट डॉ रक्षित टंडन, उ प्र अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा, मंगलायतन वि.वि. के वाइस चांसलर प्रोफेसर पीके दसोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समर वीर सिंह, डॉ सिद्धार्थ जैन, समिति के हाथरस जिला सचिव शुभम माहेश्वरी, एडवोकेट राधामाधव शर्मा, विशाल शर्मा इत्यादि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

6 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

6 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

6 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

7 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

7 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

7 hours ago