ट्रेन के धक्के से दो महिलाओं की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शुक्रवार के सुबह 04-30 के करीब पूर्णिमा के गंगा स्नान के लिए ट्रेन से बलिया स्नान करने जा रही सहतवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के धक्के से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो घायल हो गयी। सुचना मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचकर शव को घर लाकर अन्तिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि बाबा के डेरा निवासी सुमन देवी (40 वर्ष) पत्नी लक्ष्मण राजभर शुक्रवार की सुबह अपने मुंहल्ले के औरतों के साथ ट्रेन से बलिया गंगा स्नान करने जा रही थी ट्रेन पकड़ने के लिए पटरी के किनारे खड़ी थी तभी उधर से कोई एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी इसके चपेट मे बाबा के डेरा निवासी सुमन देवी व अपने मायके आयी बलेऊर निवासी ममीता देवी (45 वर्ष) पुत्री स्व शत्रुघ्न राजभर आ गयी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। वही बाबा के डेरा निवासी सोनिया (45 वर्ष) पत्नी विजय बहादुर यादव व उसकी लड़की निसू यादव 17 वर्ष घायल हो गयी।
बलेऊर निवासी ममीता की मौत की खबर सुनकर खेजुरी थाना क्षेत्र के हथऊज निवासी उसका पति गुड्डू बलेऊर आकर उसकी अन्तिम संस्कार करने के लिए उसका शव हथऊज लेकर चला गया। ममीता का एक 10 वर्ष का लड़का है। वही सुमन देवी दो लड़का व दो लडकी है। इस अकास्मिक घटना से दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। वही सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

2 minutes ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

10 minutes ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

29 minutes ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

3 hours ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

3 hours ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

3 hours ago