February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

दो महिलाओं ने किया सुसाइड, एक ने फंदे से लटककर दी जान तो दूसरी ने खाया जहर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने गुरूवार को सुसाइड कर लिया। एक महिला ने फंदे से लटककर जान दी, तो दूसरी ने जहर खाकर मौत को गले लगाया। सूचना पर एसपी नार्थ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार झंगहा के मोतीराम अड्डा डिक्की टोला निवासी 28 वर्षीय प्रियंका यादव पत्नी पप्पू यादव ने फंदे से लटककर जान दे दी। ससुरालियों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या किया है ,जबकि उसके मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रियंका दो बच्चों की मां थी। उसका मायका कुशीनगर के रामपुर पद्रह मिल गांव में है। उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी।
वहीं दूसरी ओर चौरीचौरा थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर टोला ढोलहा निवासी 26 वर्षीय ममता पत्नी पप्पू पासवान ने जहर खा लिया। परिजन उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ममता के बच्चे नहीं थे। इस संबंध में एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने आत्महत्या की है। कारणों की जांच की जा रही है। अगर झंगहा वाले प्रकरण में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।