बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे दो-दो हजार रुपये

वाराणसी से आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राशि ट्रांसफर

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत आज बिहार के 74 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बटन दबाकर इस राशि का सीधा हस्तांतरण करेंगे।

राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के रूप में दी जा रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तीन बराबर किस्तों में प्रदान किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित ‘‘पीएम किसान उत्सव’’ कार्यक्रम के दौरान पूरे देश के करोड़ों किसानों के लिए किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बिहार के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायत भवनों और कृषि विज्ञान केंद्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से हुई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे कृषि कार्य में आने वाले खर्च का वहन कर सकें। पात्र किसान परिवार को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा होती है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और आधार नंबर को योजना से लिंक कराना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी किस्त के भुगतान में परेशानी न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

5 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

5 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

6 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

7 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

7 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

8 hours ago