बस की चपेट में आकर दो किशोरों की मौत, महिला घायल

  • लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हुआ हादसा

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना बड़ौना पानी की टंकी के पास उस समय हुई, जब बाइक सवार तीन लोग सड़क पार कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुइथाकला गांव निवासी शुभम ऊर्फ भोंदू (16) पुत्र विनोद कुमार और सतीश गौतम ऊर्फ अंकुर (15) पुत्र लक्ष्मण गौतम बाइक से रूधौली बाजार गए थे। वापसी के समय बाजार से निमंत्रण का सामान लेकर अपने बेटे संग साइकिल पर घर लौट रही संगीता देवी (40) पत्नी अरविंद कुमार भी बाइक पर सवार हो गईं।
जैसे ही बाइक गांव की ओर मुड़ी, पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क के किनारे घिसटती चली गई। मौके पर ही शुभम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सतीश और संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय सतीश गौतम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि संगीता देवी का इलाज अभी अस्पताल में जारी है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और गुस्से में लखनऊ-बलिया राजमार्ग को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शुभम के दादा पुन्नवासी गौतम की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संस्था निर्माता से जीवन मार्गदर्शक तक-डॉ. विजय गर्ग की यात्रा

भारत में शिक्षा की दुनिया आज आंकड़ों, प्रतिशतों और रैंकिंग की चकाचौंध में उलझती जा…

1 hour ago

केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बनीं उपासना राय, क्षेत्र में खुशी की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किशोर चेतन की प्रतिभाशाली…

1 hour ago

रणवीरपुर गांव में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय…

1 hour ago

तेज रफ्तार पिक-अप का कहर: बाइक सवार युवक की मौत, 10 वर्षीय किशोर गंभीर घाय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत सेहत के प्रति जागरूक की गईं महिलाए

गोरखपुर के नगरीय क्षेत्र में भी मॉडल यूएचएसएनडी सत्र पर स्वास्थ्य विभाग का जोर गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

वीडियो कांफ्रेंसिंग से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी

सरकार के 40 करोड़ रुपये की बचत अभियोजन- निदेशक ललित मुद्दल गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…

1 hour ago