निरीक्षण में दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

छात्रों की कम उपस्थिति वाले विद्यालय के शिक्षकों को दी गयी चेतावनी

बीईओ देवमुनि वर्मा ने किया आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामजियावन मौर्य द्वारा जारी आदेश में बीईओगण को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की शत प्रतिशत व छात्रों की नब्बे प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। इस क्रम में दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने विकास खंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया। कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालय के शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी, वहीं अनुपस्थित मिली एक शिक्षिका व एक शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी।
खंड शिक्षा अधिकारी सबसे पहले प्रात : 10.20 बजे कंपोजिट विद्यालय जंगल सिसवा पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक कृष्णा यादव व रामप्रवेश गुप्ता अनुपस्थित मिले। शिक्षामित्र उषा कुशवाहा व गुड्डू कुशवाहा उपस्थित थे। यहां नामांकित 261 छात्रों में से सिर्फ 120 छात्र ही उपस्थित मिले। बीईओ ने बताया कि यहां के शिक्षकों की लेट लतीफ आने की शिकायत मिली थी। उन्होंने ग्राम प्रधान अजय कुमार यादव से जानकारी ली। इसके पश्चात बीईओ 11 बजे के करीब कंपोजिट विद्यालय जंगल लुअठहां पहुंचे। यहां दो शिक्षक अवकाश पर बताए गए जबकि 272 छात्रों की जगह सिर्फ 128 छात्र ही उपस्थित मिले। साढ़े 11 बजे प्राथमिक विद्यालय कुबेरा भुआलपट्टी में सभी शिक्षक न 130 छात्रों में से 73 छात्र उपस्थित पाए गए। ग्राम प्रधान मो. इमरान कायाकल्प योजना के अंतर्गत टाइलीकरण कार्य करा रहे थे। 12 बजे बीईओ प्राथमिक विद्यालय कीरतपट्टी पहुंचे। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा छात्र संख्या संतोषजनक रही। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नब्बे प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालय के शिक्षकों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी शिक्षक निर्धारित समय से विद्यालय पहुंचे व शिक्षण कार्य करते हुए निर्धारित समय के बाद ही विद्यालय छोड़ें। स्वीकृत अवकाश के अलावा किसी भी दशा में विद्यालय में मौजूदगी न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

2 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

4 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

5 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

5 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

5 hours ago