नाला और गड्ढे में तब्दील सड़क बना मुसीबत का जड़

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) करोड़ों रुपए की लागत से बना भागलपुर में नाला तथा सड़के गड्ढों में तब्दील, जो मुसीबत का जड़ बनती जा रही है। लोगों का आना-जाना दुर्भर हो गया है।आपको बता दे की भागलपुर मुख्य चौराहे से बाईपास के बीच शीतला माता मंदिर से अस्पताल तथा घाट पर जाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, कई बार स्कूल के बच्चे सड़क पर बह रहे नाले में गिर जाते हैं बाइक सवार गड्ढे में तब्दील सड़क पर गिर जाते हैं। चोटिल हो जाते हैं। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। उफने हुए नाले से आ रही दुर्गंध आसपास के लोगों को परेशान कर रखी है। कई बार अधिकारियों से बात किया गया तो उनका कहना यही है कि अभी हम उस पर काम कर रहे हैं। उसका टेंडर पास हो रहा है। जल्द ही उसे पर काम किया जाएगा। लेकिन जनता की समस्या को दरकिनार करते हुए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस रास्ते पर अनेकों अधिकारी ब्लाक पर आते जाते हैं। लेकिन उस रास्ते से उनका कोई लेना देना नहीं है। रास्ते में नाले का पानी बह रहा है जिसके पास शिक्षण संस्थाएं, एचपी गैस एजेंसी, काली माता मंदिर, आदि स्थित है। उसी रास्ते सैकड़ो बच्चे अपने विद्यालय जाते हैं। जिनके कपड़े खराब हो जाते हैं। अगर किसी को इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना हो तो नाला हिचकोला वाला रास्ता पार करते हुए जाना पड़ेगा। इसी समस्या को लेकर जे ई से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इस समस्या से स्थानीय लोगों में तथा विद्यार्थियों में काफी आक्रोश उत्पन्न होता दिख रहा है। समय रहते इसको शासन प्रशासन द्वारा ठीक किया जाए तो लोगों की समस्याएं हल हो जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

2 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

21 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

21 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago