तीन कुन्टल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वाहन पर लिखा था ’ऑन आर्मी ड्यूटी’

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले की पुलिस भले ही मादक पदार्थों के अपराधियों पर नकेल कसने का दावा कर रही हो, लेकिन आज भी मादक पदार्थ के माफिया तू डाल डाल तो मैं पात पात की कहानी को चरितार्थ कर रहे हैं ।
जिसका जीता जागता सबूत है एस ओ जी और निजामाबाद पुलिस के प्रयास से एक वाहन पर लदा तीन कुन्टल गांजा बरामद कर लिया गया।
जिले में पुलिस की कवायद को धत्ता बताते हुए मादक पदार्थ कारोबारी आज भी अपने अवैध धंधे में लगे हुए है। मंगलवार की शाम निजामाबाद थाना पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में लगभग तीन कुंन्टल गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
मंगलवार की देर शाम फरिहां-निजामाबाद मार्ग पर स्थित शहदुल्लाचक गांव के पास निजामाबाद थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग व दबिश अभियान चलाया। इस दौरान दो डीसीएम में लगे भारी मात्रा में मादक सामग्री गांजा बरामद किया गया, इसके साथ ही पुलिस टीम ने दो तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। सोमवार की देर शाम पुलिस ने यह कार्रवाई की और रात भर इसे दबाए रखा।
सूत्रों से सूचना मिलने पर रात में ही जानकारी का प्रयास हुआ लेकिन पुलिस महकमा इस बाबत कुछ भी जानकारी होने से इंकार करता रहा। बुधवार को एसओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कुरेदने में सिर्फ इतना बताया कि मादक पदार्थो की बरामदगी हुई है और बरामद मादक पदार्थ भारी मात्रा में है। गांजा होने की बात पूछने पर उन्होंने हां में जवाब दिया और कहा कि कुछ देर का इंतजार करे, मुख्यालय पर उच्चाधिकारी सारी जानकारी देंगे। जिसके लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है, बरामद माल कितना है और वास्तव में कितने लोग पकड़े गए है। इसी जानकारी देने से पुलिस ने फिलहाल इंकार किया है। सूत्र दो डीसीएम में लदे लगभग तीन कुंतल गांजा के बरामदगी व दो तस्करों के गिरफ्तारी की पुष्टि कर रहे है। आजमगढ़ पुलिस ने जिन दो डीसीएम से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। उसमें एक पर ऑन आर्मी ड्यूटी लिखा कागज लगा हुआ है, आर्मी ड्यूटी के नाम पर डीसीएम से गांजा की सप्लाई की जा रही है। दोनों गाड़ियों पर महाराष्ट्र प्रांत का नंबर है। रास्ते में पुलिस को धोखा देने के उद्देश्य को लेकर एक डीसीएम के शीशे पर ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर गांजा तस्करों द्वारा लगा रखा गया है। दोनों डीसीएम फिलहाल निजामाबाद थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़े किए गए है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Acid Attack Case: संत कबीर नगर में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, सत्र न्यायालय का सख्त रुख

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले…

4 minutes ago

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर, पांच एकड़ में फैला निर्माण ध्वस्त

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए…

15 minutes ago

बुद्ध के शांति संदेश पर वैश्विक मंथन, अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में पैनल चर्चा आकर्षण का केंद्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के तीसरे दिन महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में “युद्ध…

18 minutes ago

ग्राम सभा हथौज में मकान गिराने की कार्रवाई के बाद युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकन्दरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा हथौज में राजस्व विभाग और पुलिस की…

22 minutes ago

गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर, 48 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी खरीद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद को सुचारु और पारदर्शी…

30 minutes ago

महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…

2 hours ago