Categories: Uncategorized

स्मैक व एक बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस तस्करी में कैरियर ही पकड़े जा रहे हैं जबकि बड़े तस्करों तक सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। रुपईडीहा पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी को रोकने के उद्देश्य से कड़ी चौकसी बरती जा रही है। भारत नेपाल सीमा पर गस्त को बढ़ा दिया गया है। अभी एक दिन पहले एक तस्कर के कब्जे से 160 स्मैक सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में रुपईडीहा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 तस्करों से 40-40 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय क़ीमत लगभग 80 लाख रुपये बतायी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय मय पुलिस बल व एसओजी के संयुक्त टीम के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी व रात्रि गस्त के दौरान चकिया रोड नेपाल जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान तस्कर इसराइल अहमद अंसारी पुत्र ननकऊ अंसारी निवासी कस्बा नवाबगंज थाना नवाबगंज जनपद बहराइच के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक व तस्कर रेहान पुत्र रहमत अली निवासी कल्पीबारा कालोनी आसीयाना थाना दरगाह जनपद बहराइच के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक व एक अदद मोटर साइकिल यू पी 40 एयू 7762 टीवीएस रायडर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध थाने पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तस्करों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम में रुपईडीहा पुलिस के कांस्टेबल रामवीर चौहान, अशोक तिवारी तथा एसओजी टीम के प्रभारी उप निरीक्षक अनुज त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल साहब सिंह, राजेंद्र यादव, अजीत सिंह, नरोत्तम पुरी, आदर्श भट्ट, नवीन तिवारी व मनीष यादव शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

5 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

5 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

5 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

6 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

6 hours ago