तुम्हें भुला पाऊँ मुमकिन नहीं

तुम्हारी अर्चना मुश्किल न थी,
मगर पाना तुम्हें मुमकिन नहीं,
मन में समाये हो इस तरह,
भुला पाऊँ तुम्हें मुमकिन नहीं।

रहता हूँ भक्ति भाव में बेहोश,
अब तो हे! प्रभू करिये दया,
रहूँ किंचित मैं होश में बेशक,
बरसे सदा मुझ पर तेरी कृपा।

राज ये मदहोशी या बेहोशी के,
किसी को बतलाना, मुमकिन नहीं,
भक्ति है या शक्ति है, पागलपन है,
क्या नाम इसका बताना मुश्किल है।

तुम अंतर्यामी हो या जादूगर हो,
जो भी हो मेरे तन मन में बसे हो,
नाम तेरा कैसे भी दिन रात जपता रहूँ
तेरे करम से बच पाना मुमकिन नहीं।

नहीं है जब पास तू मेरे,
कहे दिल छोड़ दूँ दुनिया,
पर तू तो बसा है हृदय में, तन मन में,
जीते जी ये कर पाना मुश्किल है।

ज़िन्दगी हँसाये प्रभू तब ये मैं समझूँ,
मेरे सदकर्मों का फल मिल रहा है,
ज़िन्दगी में रोना पड़े तो समझ लूँगा,
सत्कर्मों में कमी का फल मिल रहा है।

मुस्कुराहट इसलिए नहीं कि ख़ुशियाँ
जीवन में सत्कर्म फल से मिल रही हैं,
मुस्कुराहट इसलिए है कि आदित्य
सत्कर्म करते रहने का प्रभु से वादा है।

     ------ 2------

हम वही आपकी जनता हैं नेता जी!

हम वही आपकी जनता हैं, नेता जी,
जिसने तुम्हें विजय दिलवाई थी,
हाथ जोड़ वोट माँगने आये थे नेता जी,
पूरे पाँच वर्ष फिर ग़ायब रहे नेता जी।
हम वही आपकी जनता हैं, नेता जी…

गड्ढों से बदहाल हमारी सड़कें हैं,
मलबे से बजबजा रहीं नालियाँ हैं,
कूड़ा बिखरा सड़कों पार्कों में नेता जी,
सूखे नल लगे घरों के बाहर नेता जी।
हम वही आपकी जनता हैं, नेता जी…

नहीं कहीं है पानी की सप्लाई,
सीवर लाइन नहीं है डलवाई,
ग्रीनगैस लाइन पड़ी वर्षों से नेता जी,
न शुरू हुई अबतक सप्लाई नेता जी।
हम वही आपकी जनता हैं, नेता जी…

आवारा कुत्ते घूमें यहाँ हज़ारों में,
कब हमला कर दें बच्चों बूढ़ों पर,
आतंकी साँड़ घूमते गली में नेता जी,
उठाके पटकें वे सीघों पर नेता जी।
हम वही आपकी जनता हैं, नेता जी..

सैकड़ों कालोनियाँ यहाँ की अवैध
पुकारी जाती हैं चालीस सालों से,
नियमितीकरण नहीं कर रहे नेता जी,
भ्रष्टाचारी हर कुर्सी पर बैठे नेता जी।
हम वही आपकी जनता हैं, नेता जी…

प्रत्याशी देखा पहली बार आज,
अब तक किसी और दल में था,
टिकट मिला पैसे के बल पर नेता जी,
आदित्य आया दल बदलकर नेता जी।
हम वही आपकी जनता हैं, नेता जी,
हम वही आपकी….
जिसने तुम्हें विजय दिलवाई थी,
जिसने तुम्हें विजय….

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ ‎

rkpnews@desk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

3 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

4 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

5 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

5 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

6 hours ago