हुंडी कारोबार की आशंका में दो व्यक्ति गिरफ्तार

12 लाख रुपए नेपाली मुद्रा व भारतीय नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल पुलिस प्रशासन ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बारह लाख रुपए नेपाली मुद्रा सहित भारतीय नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिल को बरामद किया है। नेपाल पुलिस के मुताबिक मुद्रा के साथ पकड़े गए दोनो नेपाली नागरिक हुंडी कारोबार में संलिप्त थे।
प्राप्त समाचार के अनुसार इंडो-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तरीके से हुंडी व हवाला का और मनी एक्सचेंज का कारोबार धड़ल्ले फल-फूल रहा है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर बार्डर एरिया में भारतीय और नेपाली करेंसी भी बरामद भी हो
रही है।इसी क्रम में भारतीय सीमा से सटे मित्र देश नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी (पुलिस प्रशासन) ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान क्षेत्र के रामग्राम वार्ड संख्या पांच बाइपास के समीप से भारतीय नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार दो संदिध व्यक्तियो को रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 12 लाख रुपए नेपाली करेंसी की बड़ी खेप बरामद किया है। नोटो की गिनती करने पर एक एक हजार की पांच सौ नोट और पांच सौ के चौदह सौ नोट सहित भारतीय नंबर प्लेट की UP-56 AH 2573 और UP-56 AH 1204 मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया। आशंका है कि करेंसी के साथ पकड़े गए दोनो व्यक्ति अवैध हुंडी कारोबार में संलिप्त हो सकते है। वही जबकि नेपाल पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुट गई है। पूछ-ताछ के दौरान युवकों का पहचान क्रमश: शिवेंद्र प्रसाद बनिया निवासी प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड संख्या- 8 और सुख सागर यादव निवासी भख्सीपुर जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है।
इस संबंध में प्रहरी निरीक्षक सूचना अधिकारी नारायण थापा ने बताया कि हुंडी लेन-देन से संबंधित दो व्यक्ति को 12 लाख नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो व्यक्तियों को नवलपरासी जिला न्यायालय भेज दिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

3 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

6 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

6 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

6 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

6 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

6 hours ago