नोएडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सेक्टर-58 इलाके में स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट के पास खड़ी एक बंद कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने कार के भीतर किसी भी प्रकार की हलचल न देखी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर दो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़े थे। जिनकी पहचान सचिन व लक्ष्मी शंकर के रूप में हुई गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी के रूप में हुई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार के लंबे समय तक बंद रहने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। मृतकों के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए, जिससे हत्या की आशंका को फिलहाल खारिज किया गया है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान व अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट पोस्टमार्टम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…