पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल हो गए। उनके पास से 02 अवैध पिस्टल व खोखा जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाईकिल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान, के क्रम में एसओजी सर्विलांस एवं थाना चिरैयाकोट पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब भोर में देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर, थाना चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत कमालचक नहर पटरी के पास से पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अपराधियों सर्वेश यादव पुत्र स्व0 सुरेश व आशीष यादव पुत्र चन्द्रिका निवासीगण बस्तीचक थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 02 अवैध पिस्टल व खोखा जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद किया गया। जवाबी फायरिंग के दौरान उक्त आशीष के दाहिने व सर्वेश के बांये पैर में गोली लगी है जिनका इलाज कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों अपराधियों द्वारा 7 नवम्बर को थाना चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत समय करीब सवा 04 बजे सायंकाल अब्दोपुर तिराहे पर लगभग 28 वर्षीय सोनू यादव पुत्र कमलेश निवासी अब्दोपुर थाना चिरैयाकोट मऊ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/23 धारा 302,120बी भादवि पंजीकृत किया गया था तथा हत्यारोपित अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। उक्त अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

1 hour ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

1 hour ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

2 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

2 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

2 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

2 hours ago