चोरी के जेवरात और लैपटॉप के साथ दो बदमाश हुए गिरफ्तार

अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला, एक बदमाश है गैंगस्टर का अपराधी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। दो शातिर चोरों को सोने चांदी के जेवरात, नकदी और लैपटॉप्स समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया । चोरी के बरामद सामान को पुलिस ने सीज कर दिया है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी गैंगस्टर है, उसके विरुद्ध लगभग 22 मुकदमें दर्ज हैं। कोतवाली देहात में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने चोरियों का खुलासा किया। नगर एडीसनल एएसपी ने बताया कि कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज रायपुर राजा सूरज कुमार, एसआई अनिल यादव की टीम ने रंजीतपुर गांव के निकट से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, 11 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी पायल, एक मोबाइल, 1590 रूपये नकदी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। दोनों की पहचाना रवि कश्यप उर्फ नौरंगी पुत्र सुंदर निवासी ताजपुर गोबरहा रानीपुर और गौतम मिश्रा पुत्र दुर्गा शंकर मिश्रा निवासी नलकूप कालोनी कोतवाली देहात के रूप में हुई है। इन सभी के विरुद्ध चोरी, आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रवि कश्यप के विरुद्ध पहले से विभिन्न थानों में 22 मुकदमा दर्ज है। वह गैंगस्टर का अपराधी है। जबकि दूसरे आरोपी के विरुद्ध चार मुकदमा दर्ज हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

1 hour ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago