पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

3 अवैध असलहा एवं 48 जिंदा कारतूस के साथ 4 किलो गांजा बरामद

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
करहा मऊ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन नाजायज असलहा और तीन दर्जन जिंदा कारतूस व लगभग 4 किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने क्षेत्र की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में, जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मुहम्मदाबाद गोहना सर्किल के सीओ डॉक्टर अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस शुक्रवार की देर शाम करहा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर ने दो बदमाशों के आने की सूचना दिया। कोतवाल संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट सैदपुर अंडर ब्रिज के पास घात लगाया तो शाम लगभग 7.15 बजे भुजही की तरफ से दो बाइक से कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोड पर रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। लेकिन पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम मनोज चौहान पुत्र शेषनाथ चौहान और दूसरे ने अजय चौहान पुत्र शेषनाथ चौहान बताया। दोनों बदमाश सगे भाई हैं और कोतवाली क्षेत्र के खतिबहा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस की तलाशी में बदमाशों के पास से एक अदद 315 बोर का दो अवैध तमंचा और 315 बोर का 32 जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम की पिस्टल के साथ 16 कारतूस बरामद किया । इसके साथ ही दोनों बदमाशों के पास से दो झोले में रखे लगभग चार किलोग्राम गांजा भी बरामद हुआ । अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मनोज चौहान ने दो दिन पूर्व बिजली कर्मी कोमल राम के ऊपर डराने की नीयत से हवाई फायर किया था। जिस में पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों बदमाशों ने क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय त्रिपाठी के अलावा उप निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव, कांस्टेबल संदीप यादव, दुर्गा यादव, अखिलेश सिंह, विकास यादव, कल्पनाथ यादव आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

4 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

4 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

4 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

5 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

5 hours ago