पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन सहीत दो शराब तस्कर हुए गिरफ्तार

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा चलाए जा रहे शराब के विरूद्ध अभियान के तहत एक अवैध दारू तस्कर को वाहन सहीत गिरफ्तार करने में स्थानीय बनकटा पुलिस को सफलता मिली है। प्राप्त समाचार के मुताबिक भाटपार रानी पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में भाटपार रानी सर्किल क्षेत्र के बनकटा थाना क्षेत्र में सोमवार को 2:50 के करीब गजहड़वा चौराहे पर करीब 200 मीटर के दूर से आती दिख रही बुलेरो को मुखबिर खास की सूचना पर रोका तथा तलाशी लिया गया जिसका गाड़ी संख्या बीआर 28 बी 8883 था उपरोक्त गाड़ी के अन्दर रक्खा गया कुल 23 पेटी बंटी बबली कुल 207 लीटर अवैध देशी दारू एवं दो पेटी ड्रीम गर्ल क्लासिक ग्रैंड विष्की कुल 17 लीटर अवैध शराब की बरामदगी हुई। साथ में धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र हरिश्चंद्र कुशवाहा सा० टंडवा थाना बनकटा जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी माल बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं० 196/2024 धारा 60/63एक्स.एक्ट नाम 1.धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र हरिश्चंद्र कुशवाहा सा० टंडवा थाना बनकटा जनपद देवरिया छोटेलाल कुशवाहा पुत्र नारद कुशवाहा ग्राम नेरुई थाना मीरगंज बिहार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर सक्षम न्यायालय को भेजा गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 hour ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 hour ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

23 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago