बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की मौत,दो गंभीर घायल

नहीं रुक रहा फर्राटा भर रहे वाहनों से मौत का सिलसिला

कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क पर अनियंत्रित रफ्तार से फर्राटा भर रहे वाहनों से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चौरी चौराहा स्थित एल एन टी प्लांट के पास मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद गुरूवार की शाम को थाना कटरा बाजार क्षेत्र के माधवपुर-दुबहा बाजार मार्ग पर फिर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी जानकारी के मुताबिक तहसील कर्नलगंज के अन्तर्गत थाना कटरा बाजार क्षेत्र के माधवपुर-दुबहा बाजार मार्ग पर गुरूवार को एक बोलेरो (UP-51AK2905) की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया तथा मृतक के शवों का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। वहीं पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

14 minutes ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

28 minutes ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

1 hour ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

8 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

9 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

10 hours ago