मनबढ़ ने किया छात्रा पर प्राणघातक हमला

स्थानीय लोगो ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
बीएड की परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौट रही प्रशिक्षु युवती पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाके के लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। और घायल भाई बहन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली बाजार में बुधवार की दोपहर मे यह घटना घटी है बताया जारहा है कि, तरवां थाना क्षेत्र के उमरी ग्राम निवासी एक 26 वर्षीय युवती मेहनाजपुर क्षेत्र में स्थित कूबा पीजी कालेज में, बुधवार को अपने भाई के साथ बीएड की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देकर वह भाई के साथ दोपहर में घर लौट रही थी, तभी क्षेत्र के इटैली बाजार में अपने दोस्त के साथ पहले से मौजूद उमरी ग्राम निवासी रितेश पुत्र रवीन्द्र यादव ने भाई के साथ जारही युवती पर अचानक चाकू से प्रहार कर दिया। यह देख आदित्य किसी तरह अपने बहन की जान बचाने में कामयाब रहा। इस घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान हमलावर के साथ रहा उसका दोस्त मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां दोनों का ईलाज चल रहा है।
बताते हैं कि कुछ समय पहले हमलावर युवक ने घायल युवती पर हमला किया था। इस मामले में उसके खिलाफ मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी युवक रितेश यादव घायल पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। थानाध्यक्ष मेहनाजपुर के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago