मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दो स्कूली छात्राएं बॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गईं, स्कूल परिसर में ही एक-दूसरे के बाल खींचकर जमकर मारपीट की। मारपीट में एक छात्रा घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरी छात्रा के ऊपर ऐसा जुनून सवार था कि वह अस्पताल चाकू लेकर पहुंच गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया।
घटना शनिवार शाम को सिंगरौली जिले के नवानगर सरकारी विद्यालय की है। यहां आठवीं और नौवीं की छात्राओं में बॉयफ्रेंड के लिए आपस मे विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को मारना,पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में घायल छात्रा जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में भर्ती है। जबकि दूसरी छात्रा के इस कदर जुनून सवार था कि,वह अपने पास चाकू लेकर कुछ छात्र छात्राओं के साथ अस्पताल आ गई।
छात्राओं व छात्रों के उग्रता को देख अस्पताल के लोगों ने उन्हें बाहर भगा दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्राओं के बीच हुई इस मारपीट की मुख्य वजह एक लड़का है, यानी एक लड़की का बॉयफ्रेंड, जो उसी स्कूल में पढ़ता है। एक छात्रा का कहना है कि दूसरी छात्रा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती थी, जिसकी जानकारी पहले ही छात्रा को लग गई थी,इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्रा घायल हो गई, घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस पूरे मामले में स्कूल के प्राचार्य ओपी शर्मा ने बताया कि किसी के माध्यम से यह जानकारी मिली है, यदि ऐसा है तो दोनों छात्राओं के परिजनों को विद्यालय बुलाया जाएगा और इस मामले की जानकारी दी जाएगी। वहीं इस मामले में शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि स्कूल परिसर में दो छात्राओं के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…