दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान मानीराम में आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ।
दो दिन चले इस योग शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बाघागाडा योग प्रशिक्षक प्रमोद राय एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बेलघाट की पूजा गुप्ता ने बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं को योग के विभिन्न आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। जिसमें जल नेति, सूक्ष्म योगिक क्रियाएं एवं सूर्य नमस्कार भी शामिल था।
मुख्य प्रशिक्षक प्रमोद राय ने योग के महत्व और इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए योग को जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग बताया और भावी शिक्षको को नियमित योग करने तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
शिविर की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. चमन कुमार राय ने पूरे समाज को योग से जोड़ने के लिए भावी शिक्षकों को प्रशिक्षित होने पर बल दिय।
शिविर के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में प्रशिक्षुओ के शंकाओं का समाधान प्रशिक्षकों द्वारा किया गया।
शिविर का संचालन एवं संयोजन प्रवक्ता निखिल पांडेय और इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्तागण व प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

2 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

3 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

3 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

3 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

3 hours ago